जामिया इमदादुल उलूम, पुणे में दुआईया तकरीब


जामिया इमदादुल उलूम, पुणे में दुआईया तकरीब

पुणे : (मुहम्मद जावेद मौला)

जामिया इमदादुल उलूम चैरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट कोंढवा,पुणे,में जुमेरात 16 जुलाई 2026 को बाद नमाज़-ए-इशा एक पुरवकार दुआईया तक़रीब का इनेक़ाद क़िया गया, जिसकी सरपरस्ती जमीयत उलेमा सूबा महाराष्ट्र के नायब सदर और मदरसा जामिअतुस्सालिहात कोंढवा, पुणे के बानी व मुहतमिम क़ारी मुहम्मद इदरीस ने फ़रमाई।

तक़रीब का आग़ाज़ जामिया के उस्ताद क़ारी हसन के तमहीदी कलिमात से हुआ, जिसके बाद तलबा-ए-जामिया ने मुख्तसर मगर मोअस्सिर तालीमी व दीनी प्रोग्राम पेश करके हाज़िरीन से दाद वसूल की।

इस मौके पर जामिया इमदादुल उलूम के सदर व मुहतमिम मुफ़्त्ती मुहम्मद अफ़ज़ल कासमी ने जामिया का तआरूफ़ पेश करते हुए उसके तालीमी व तरबियती मक़ासिद पर रौशनी डाली।

बादअज़ा मौलाना एहसान गौहर ने तलबा से खिताब करते हुए उन्हें इलम-ए-दीन के हुसूल, इखलास, हुस्न-ए-अख़लाक़ और अमली ज़िंदगी में दीन पर इस्तिक़ामत इख्तियार करने की क़ीमती नसीहतें कीं।

तक़रीब में जामिया के ज़िम्मेदारान हाफ़िज़ नियाज़, एजाज़ भाई, अकबर भाई, जुनैद पटेल समेत शहर पुणे के मुख्तलिफ़ उलेमा-ए-किराम और मुअज्ज़ज़ शखिस्यात ने कसीर तादाद में शिरकत की।आखिर में कारी मुहम्मद इदरीस अंसारी ने अपने खिताब में दीनी मदारीस की अहमियत ,तलबा की जिम्मेदारीयों और इल्मे दिन की खिदमटके हवाले से रहनुमाई फरमाई,इस के बाद उन्होंने ने जामिया की तरक्की, तलबा की कामयाबी, असातेजा और उम्मते मुस्लिमा की फलाह व बहबोद के लिए खुसूसी दुआ कराई,दुआ के बाद ये रूहानी व बाबरकत तक़रीब इख़्तेताम पज़ीर हुई।


47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!