नासिर शेख़ रोटी बैंक संस्थापक अध्यक्ष आदर्श गौरव पुरस्कार से सम्मानित


नासिर शेख़ रोटी बैंक संस्थापक अध्यक्ष आदर्श गौरव पुरस्कार से सम्मानित

पुणे : (मुहम्मद जावेद मौला)

संस्थापक अध्यक्ष रोटी बैंक, अर्क चैरिटेबल ट्रस्ट, कोंढवा, पुणे के नासिर शेख को इतवार एक नवंबर 2026 को सामाजिक सेवा खासकर रोटी बैंक द्वारा समाज के गरीब, जरूरतमंदों की सेवा करने के उपलक्ष में वि. का. राजवाडे सभागृह में राज्यस्तरीय आदर्श महाराष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. महेश विष्णुपंत थोरवे (पाटिल) (संचालक – मार्स एमआईटी, ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, पुणे), गोपाल खंडोर सर (नेशनल – स्वराज कॉलेज ग्रुप, पुणे) थे। इस कार्यक्रम के आयोजक भारती रमेश तपे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड सिटीजन्स राइट्स एण्ड वेलफेयर कौंसिल), प्रियांका अमोल आबनावे (अध्यक्ष – ग्रेट पीपल सोशल फाउंडेशन) और सुनिल सुरेश गोरे (अध्यक्ष – राष्ट्रभक्ती परिवार) थे। नासिर शेख़ के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों से आए संघटनाओं के संस्थापक अध्यक्ष को भी सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


50
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!