मेहनत रंग लाई ! 3 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद पुणे के इन जांबाज खिलाड़ियों ने हासिल की कराटे बेल्ट

पुणे: (मोहम्मद जावेद मौला) :
भवानी पेठ स्थित अरुण कुमार वैद्य स्टेडियम (लहुजी क्रीड़ा संकुल) में ७ फरवरी २०२६ को मार्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ‘क्रांतिवीर लहुजी वस्ताद साळवे एकता प्रतिष्ठान कराटे ट्रेनिंग सेंटर’ और ‘जे.के.एन.एस.के. कराटे डू’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट परीक्षा में ३२ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़े अभ्यास का लोहा मनवाया।
तीन महीने का कठिन अभ्यास और सफलता
इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे पिछले ३ महीनों का कड़ा परिश्रम और अनुशासन था। जे.के.एन.एस.के.आई. के डिप्टी चीफ देवेंद्र शर्मा ने बेल्ट टेस्ट से पहले खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण (प्रैक्टिस) दिया, जिससे वे इस परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।
इन जांबाजों ने लहराया परचम :
विभिन्न श्रेणियों में सफल होने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
जूनियर येलो बेल्ट: मरियम सय्यद, अनन्या गवळी, जान्हवी अडागळे, कोमल मदारे, दुर्गा मोरे, दिशा जानकर, ऋतुजा जाधव, अक्षरा खंडागळे, श्रृष्टि शिंदे, संस्कृति शिंदे, अर्णवी क्षीरसागर, समीक्षा पाटोळे, असवारी गायकवाड, जान्हवी कांबळे, फातिमा शेख, रितिका सोनावणे, संबोधी सोनावणे, किरण परदेशी और मोहम्मद सैफ शेख।
सीनियर येलो बेल्ट : वंश निकसे, लाइबा हाशमी, फरिहा शेख, अरफा शेख और नूर फातिमा सय्यद।
जूनियर ऑरेंज बेल्ट : मुकेश हुंडा और मोहम्मद हसनैन सय्यद।
ग्रीन बेल्ट : दत्ता तलवड़े, रिहान शेख (जूनियर) तथा भीमराज कोली और राज सिंघ (सीनियर)।
ब्राउन बेल्ट : वैध चव्हाण (जूनियर) और विहान ठक्कर (सीनियर)।
अतिथियों द्वारा सम्मान
इस गरिमामय समारोह में पूर्व नगरसेवक अविनाश बागवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। इस पूरे आयोजन का सफल नियोजन अली सय्यद सर द्वारा किया गया था।































