मुंबई से पुणे तक भड़का आक्रोश : पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ नाज़िया इलाही खान पर कानूनी शिकंजा कसने की मांग


 मुंबई से पुणे तक भड़का आक्रोश : पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ नाज़िया इलाही खान पर कानूनी शिकंजा कसने की मांग

मुंबई/पुणे:

मुंबई से उठी एक मांग अब देश के कोने-कोने तक पहुंचती दिख रही है। पैगंबर मुहम्मद के सम्मान में किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हाल ही में नाज़िया इलाही खान द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

मुंबई और भिवंडी से शुरू हुई यह कानूनी लड़ाई अब पुणे तक पहुंच चुकी है। पुणे के प्रसिद्ध वकील एडवोकेट साजिद ब. शाह, एडवोकेट अकरम बेपारी, एडवोकेट हबीब खान और जामिया कादरिया के मौलाना अब्दुल रेहमान साहब (कोंढवा, पुणे) ने भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

देश के विभिन्न हिस्सों से उठ रही इस मांग के बीच, मुस्लिम समाज और कानूनविदों का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक दायरे में रहकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना है, ताकि साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई (गिरफ्तारी) की जा सके और समाज में शांति व सौहार्द बना रहे।

 

 

 

 


47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!