अल-खैर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा करियर गाइडेंस संपन्न


अल-खैर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा करियर गाइडेंस संपन्न

पुणे : (मुहम्मद जावेद मौला)

अल-खैर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं भविष्य के करियर के संबंध में सही मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम सोमवार 31 अगस्त 2026 को 11से 2 के बीच शिबली नोमानी हाइ स्कूल ,अशरफ नगर , कोंढवा में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ प्रो. विजय नवले ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा नए उभरते हुए रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने तथा आत्मविश्वास एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने करियर से जुड़े अनेक प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया। कार्यक्रम में कुल 90 विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में तंजीम वालिदैन से इम्तियाज़ भाई, एमपीजे से हारून अंसारी, निसार फाउंडेशन से हाफिज भाई, शिब्ली नोमानी से जमादार सर, रिजवान भोजानी, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा अल-खैर वेलफेयर फाउंडेशन से समीर शेख, अब्दुल गफ्फार शेख और मीनाज़ मैडम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन जमादार सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


48
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!