पुणे के खान भाई-बहनों ने सैम्बो नेशनल चैंपियन शिप में जीते 3 पदक


पुणे के खान भाई-बहनों ने सैम्बो नेशनल चैंपियन शिप में जीते 3 पदक

पुणे : (रफीक काज़ी)  कोझिकोड, केरल में 24 अप्रैल 2026 को सैम्बो नेशनल चैंपियनशिप में सेरी इंटरनेशनल स्कूल, हांडेवाडी, पुणे के खान भाई-बहनों ने महाराष्ट्र के लिए 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
कक्षा 9वीं के अबुबकर नासिर खान (उम्र 13 वर्ष) ने -79 किलोग्राम वर्ग में रजत पद , कक्षा 7वीं के अबुझर नासिर खान (उम्र 12 वर्ष) ने -42 किलोग्राम वर्ग में रजत पद, जबकि कक्षा 3री की अबीराह नासिर खान (उम्र 7 वर्ष) ने -30 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसी प्रतियोगिता में उनके पिता नासिर खान को सैम्बो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय पंच के रूप में सम्मानित किया गया। उनकी माता श्रीमती हीना-कौसर नासिर ज़फर ने खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
महाराष्ट्र में सैम्बो खेल के विकास तथा युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सैम्बो महाराष्ट्र के खेल प्रमुख  कुमार उगाडे और उनकी पत्नी रागिन उगाडे का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कुमार उगाडे ने कहा, “ये बच्चे महाराष्ट्र का भविष्य हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इनका प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।”

47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!