दारुल उलुम मुहम्मदिया में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद दिवस मनाया गया
पुणे:(मुहम्मद जावेद मौला)
पुणे रेलवे स्टेशन पर स्थित दारुल उलुम मुहम्मदिया में मंगलवार 11 नवम्बर 2025 को स्वतंत्र सेनानी, पत्रकार , लेखक, आज़ाद भारत के पहले शिक्षण मंत्री भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौक़े पर उनकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस मौके परमदरसे के बच्चों ने मौलाना आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
याद रहे इस मदरसे में अरबी तालीम के साथ बच्चों को पहली से दसवीं तक की सरकारी पाठ्यक्रम की तालीम भी दी जाती है।इस के अलावा मदरसे में अरबी के साथ-साथ हिंदी और मराठी भाषा पढ़ाने पर भी जोर दिया जाता है।
इस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक ग़फूर खान ने बच्चों को मौलाना आज़ाद से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताया। साथ ही मौलाना आज़ाद के उद्देश्य और आदर्शों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास करने को कहा। उन्होंने आगे कहा के
विद्यार्थी उन्नति करे यही देश की तरक्की है।अतीक शेख सर के सूत्र संचालन और आभार पर कार्यक्रम ख़त्म हुवा।































