कोंढवा में “पुणेकर पढ़ रहे हैं” सामूहिक पठन अभियान में दिव्यांग विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता


कोंढवा में “पुणेकर पढ़ रहे हैं” सामूहिक पठन अभियान में दिव्यांग विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

मोहमद जावेद मौला:

कोंढवा क्षेत्र में पुणे बुक फेस्टिव्हल के अंतर्गत आयोजित “शांत रहिए… पुणेकर पढ़ रहे हैं” सामूहिक पठन अभियान ने पुस्तक प्रेम और वाचन संस्कृति को एक नया आयाम दिया। कोंढवा स्थित व्हिजन स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों ने एक साथ पुस्तकें पढ़ते हुए सामूहिक पठन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

साथ ही इस उपक्रम में कोंढवा की कई स्कूलों, मदरसों और शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने एक साथ पुस्तकें पढ़ते हुए यह संदेश दिया कि पढ़ना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता, एकता और प्रगति का माध्यम है। सामूहिक पठन ने विद्यार्थियों के मन में अनुशासन, एकाग्रता और अध्ययन के प्रति जिम्मेदारी भी विकसित की।

कोंढवा में इस अभियान का समन्वय पुणे बुक फेस्टिव्हल के प्रमुख संयोजक श्री राजेश पांडे और टीकाराम जगन्नाथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय चाकणे के मार्गदर्शन मे फाउंडेशन फॉर एजुकेशन एंड कम्युनिटी वेलफेयर के जनाब अज़ीम शेख, मायनॉरिटी एज्युकेशन इन्स्टिट्यूशन्स डेव्हलपमेंट असोसिएशन के प्रो. डॉ. आफताब अनवर शेख, हदीया सोशल फाउंडेशन के जनाब सलीम मुल्ला, तथा फोरसाइट के वाइस-प्रिंसिपल अरमान शेख जनाब मुफ़्ती शाकिर क़ासमी साहब, जनाब मौलाना निजामुद्दीन फकरुद्दीन, जनाब मौलाना आरिफ़ साहब, जनाब कारी इदरीस साहब, जनाब मौलाना अब्दुल समद साहब, जनाब मुफ़्ती राहिज़ साहब क़ासमी, जनाब मौलाना मंसूर साहब, जनाब कुद्रतुल्लाह बेग, आर के फौंडेशन और लेडी हालिमा स्कुल के प्रिन्सिपॉल तबस्सुम शेख, लेगसी हाईस्कुल कि प्रिन्सिपॉल रेश्मा शेख का विशेष योगदान रहा।

सामूहिक पठन का यह अनोखा उपक्रम न केवल पुणे शहर की पढ़ने की संस्कृति को सुदृढ़ करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में पुस्तक प्रेम, अध्ययन आदत और ज्ञान की परंपरा को विकसित करने का एक प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ है।


47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!