JKNSKI कराटे चैंपियनशिप: अली सय्यद सर के शिष्यों ने मचाया धमाल, जीते 21 मेडल


JKNSKI कराटे चैंपियनशिप : अली सय्यद सर के शिष्यों ने मचाया धमाल, जीते 21 मेडल

पुणे: हिंजेवाड़ी स्थित विठ्ठल लॉन्स में हाल ही में संपन्न हुई 9वीं JKNSKI राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भवानी पेठ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। नरेश शर्मा सर द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए करीब 500 खिलाड़ियों के बीच लहुजी कराटे ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने अपना वर्चस्व कायम रखा।

मैदान में छाया लहुजी कराटे सेंटर

पुणे के अरुण कुमार वैद्य स्टेडियम स्थित लहुजी कराटे ट्रेनिंग सेंटर के 21 खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले और कसी हुई तकनीक के दम पर इन खिलाड़ियों ने बड़ी जीत हासिल करते हुए पदकों का अंबार लगा दिया।

विजेताओं की सूची:

गोल्ड मेडल : विहान ठक्कर, साई चव्हाण, रिहान शेख, हसनैन सय्यद, अमान शेख और समृद्धि माने।

सिल्वर मेडल : दत्ता तलवड़े, वैद्य चव्हाण, अनन्या गवळी, जानवी अड़गळे, समीक्षा पाटोळे, लाइबा हाशमी और संबोधी सोनावने।

ब्रॉन्ज मेडल: भीमराज कोली, राज सिंह, संस्कृति शिंदे, दुर्गा मोरे, जान्हवी कांबळे, किरण परदेशी, आसावरी गायकवाड और स्वालेहा शेख।

3 महीने की कड़ी मेहनत लाई रंग

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक अली सय्यद सर का अटूट विश्वास और मार्गदर्शन रहा है। पिछले 3 महीनों से अली सय्यद सर की देखरेख में खिलाड़ियों ने सुबह-शाम कड़ा अभ्यास किया था। सेंटर की इस बड़ी कामयाबी का पूरा श्रेय उनकी सख्त ट्रेनिंग और खिलाड़ियों के समर्पण को जाता है।

इस अवसर पर खेल जगत की तमाम हस्तियों ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच अली सय्यद सर को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

 

 


47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!