अंजुमन तरक़्की उर्दू हिंद पूना ने डॉ. मुमताज़ मुनव्वर पीर भाई को अवॉर्ड से नवाजा


अंजुमन तरक़्की उर्दू हिंद पूना ने डॉ. मुमताज़ मुनव्वर पीर भाई को अवॉर्ड से नवाजा

पुणे: ( मुहम्मद जावेद मौला )

अंजुमन तरकी उर्दू हिंद पूना ने रविवार, 14 दिसंबर, 2025 को ईना फाउंडेशन कोंढवा, पुणे में एक ग़ज़ल ख्वानी का आयोजन किया। जिसमें अलग-अलग शायरात ने अपना कलाम पेश कर दाद व तहसीन हासिल की। बज़्म की शुरुआत रुखसाना आपा की हम्द और शाहिदा आपा की नाअत से हुई।इस के बाद डॉ. नसरीन सैयद, सहर अंसारी, डॉ. शेख ताहिरा और मेहमान खुसूसी डॉ. मुमताज मुनव्वर पीर भाई ने अपनी ताज़ा ग़ज़ल तरन्नुम में पेश कर के समा बांध दिया। इस दौरान, हाज़िरीन ने भी अपनी और मशहूर शायरों की शायरी पेश की। रशीदा अंसारी ने परवीन शाकिर की शायरी पढ़ी। आखिर में, मेहमान इजाज़ी, डॉ. मुमताज मुनव्वर पीर भाई को उर्दू लिटरेचर के लिए उनकी ज़िंदगी भर की ख़िदमात के लिए एज़ाजी सर्टिफिकेट और एक खूबसूरत ट्रॉफी दी गई। निज़ामत की ज़िम्मेदारी सहर अंसारी ने निभाई। इस मौके पर अंजुमन की मेंबर, शकीला आपा, शहनाज़ आपा, फरहत आपा, फरज़ाना आया और बज़्म ख़्वातीन सुरैया आया, डॉ. हसन आरा मेहमानों में शामिल थे। डॉ. शेख ताहिरा ने डॉ. मुमताज मुनव्वर के लिए लिखी तवशीही नज़्म पेश कर ख़ूब दाद हासिल की। याद रहे कि इस साल 2025 में, डॉ. मुमताज मुनव्वर पीर भाई को कैनाडा, कराची और दूसरे देशों से उर्दू अदब के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

 


50
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!