लायक अली मुजावर को लाईफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड
पुणे:(मुहम्मद जावेद मौला)
पिछले दिनों वृंदावन एज्युकेशनल ट्रस्ट द्वारा कौशल्यम 2025-2026 वार्षिक सम्मेलन का शाहिर अण्णा भाऊ साठे ऑडीवटूरीयम, विवेकानंद पार्क, बिबवेवाडी, पुणे में आयोजन किया गया था.
इस अवसर पर स्पोर्टस और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखणीय कार्य करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया. कौशल्यम 2025-26 सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथी लायक अली मुजावर को खेल और क्रिकट में विशेष योगदान के लिए “बेस्ट फिज़िकल इंस्ट्रक्टर एण्ड क्रिकट कोच” पुरस्कार कार्यक्रम अध्यक्ष और महाराष्ट्र वॉलीबॉल नैशनल खिलाडी(1967-68) बाबू दाजी सावर्देकर के हाथों दिया गया
इस अवसर पर वृंदावन एज्युकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज सावर्देकर और शहर की प्रतिष्ठीत हस्तियां उपस्थित थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायक अली मुजावर ने स्पोर्ट्स के साथ एजुकेशन को भी महत्व देने को कहा, उन्होंने ने कहा एजुकेशन ही समाज में रुतबा, इज़्ज़त,शोहरत,दौलत, डिसिप्लीन और मां बाप का आदर करना सिखाता है।


























