पुणे ज़िलास्तरीय युवा महोत्सव का भव्य उद्घाटन – युवाओं के उत्साह से जगमगाया 


पुणे ज़िलास्तरीय युवा महोत्सव का भव्य उद्घाटन – युवाओं के उत्साह से जगमगाया 

  (मुहम्मद जावेद मौला).

पुणे : मंगल 4 नवम्बर 2025 को  क्रीड़ा एवं युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, पुणे, मेरा युवा भारत (My Bharat) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में पुणे ज़िलास्तरीय युवा महोत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन आबेदा इनामदार कॉलेज, आज़म कैंपस, पुणे में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में चॉईस कॉलेज और राष्ट्रीय एकात्मता संगठन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवराज पाटिल (जिला सूचना अधिकारी, पुणे) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राहुल बलवंत, डॉ. आफताब अनवर शेख (प्राचार्य, चॉईस कॉलेज एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता), ताहेर आसी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय एकात्मता संगठन एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता), डॉ. रोशन आरा शेख (प्राचार्या, आबेदा इनामदार जूनियर कॉलेज), जगन्नाथ लकड़े (जिला क्रीड़ा अधिकारी, पुणे), आशीष शेटे (मेरा युवा भारत जिला समन्वयक), अश्विनी हत्तरगे, दादासाहेब देवकाते (क्रीड़ा अधिकारी), प्रा. इम्तियाज आगा (उपप्राचार्य), गुलजार शेख (क्रीड़ा संचालक, आज़म कैंपस) तथा शेख आशद (समन्वयक) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

महोत्सव में पुणे ज़िले के विभिन्न महाविद्यालयों के युवक-युवतियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और कौशल-विकास से संबंधित सात प्रमुख स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। लोकगीत, लोकनृत्य, वक्तृत्व, कविता लेखन, कथालेखन, चित्रकला और नवाचार जैसी स्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया।

इन स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागी अब विभागीय और राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा उन्हें राष्ट्रीय युवा सप्ताह 2025 में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री युवराज पाटिल ने युवाओं को देशभक्ति, सेवा, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

यह युवा महोत्सव कला, संस्कृति, सृजनशीलता और राष्ट्रीय एकात्मता का उत्कृष्ट प्रतीक बनकर उभरा।


48
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!