रोटी बैंक द्वारा लेडीज़ शेल्टर होम का उदघाटन 


रोटी बैंक द्वारा लेडीज़ शेल्टर होम का उदघाटन

पुणे: ( मुहम्मद जावेद मौला)

रोटी बैंक ने पिछले 6 वर्षों में की कड़ी मेहनत के बाद एक नुमाया मुकाम हासिल किया है,इस दौरान रोजाना शाम में गरीब,मजबूर ,बेसहारा और बेवाओं को मुफ्त खाना तक्सीम कर रहा है,इस के अलावा मंथली राशन,साथ ही माहे रमज़ान ,ईदुल फितर, दीवाली और यौमे आज़ादी,यौमे जम्हूरिया जैसे मौके पर स्पेशल कीट दिया जाता है।रोटी बैंक की बेपनाह कामयाबी के बाद इस के मैनेजमेंट ने समाज के सभी जाती धर्म के महिलाओं और छात्राओं के लिए एक आश्रय गृह शेल्टर होम कर चुके हैं,जिस का उद्घाटन 21जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे भाग्यदेव नगर.मक्का मस्जिद गेट नंबर 2, फातिमा मेंशन ,ग्राउंड फ्लोर कोंढवा, पुणे में हुआ।इस मौके पर पूर्व आमदार महादेव बाबर, नगरसेवक एड हाजी अब्दुलगफूर पठान,पूर्व नगरसेवक साईनाथ बाबर, पूर्व नगरसेविका परवीन फिरोज शेख़,पूर्व नगरसेविका नंदा लोनकर, ज़ाहिद भाई,मोहसिन भाई शेख़,मजहर मनियार, प्रिंसिपल जकी शेख़,शेल्टर होम डायरेक्टर आलिया शेख़,शबाना खान,हमीद मेमन और शहर की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं।ये शेल्टर होम पूरी तरह मुफ्त रहेगी जिस में खाना और रहना के अलावा सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण का समावेश है।

इस मौके पर रोटी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष नासिर शेख़ ने कहा आपकी मदद हमारे लिए बहुत मायने रखती है और हमारे लक्ष्यों को पूरा करने में हमारी मदद करती रही है।अगर आप हमारी इस पहल में योगदान देना चाहते हैं, तो सवाब की नियत से अपनी मदद यहां भेजें।

Ark Charitable Trust

Bank of Baroda

Branch Kondhwa

A/C no: 32160100023848

IFSC Code: BARB0KONDHW

Google pay no.9850607952


32
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!