प्रा. फ़ारूक यासीन शेख को कम्प्यूटर साइंस में पीएच.डी. उपाधि


प्रा. फ़ारूक यासीन शेख को कम्प्यूटर साइंस में पीएच.डी. उपाधि

पुणे : (मोहम्मद जावेद मौला) 

छत्रपति संभाजीनगर  एमजीएम विश्वविद्यालय के डॉ. जी. वाय. पाथ्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शोधार्थी तथा वर्तमान में पुणे स्थित पुना कॉलेज, पुणे में बी.वोक. नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत प्रा. फ़ारूक यासीन शेख को कम्प्यूटर साइंस (Computer Science) विषय में डॉक्टर ऑफ फ़िलॉसफ़ी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।

दिनांक 5 दिसम्बर 2025 को प्रा. शेख को विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. उपाधि प्रमाणपत्र एवं अधिसूचना प्रदान की गई।

उपाधि प्रदान करने वाले माननीय अधिकारी :

मा. कुलगुरु प्रा. (डॉ.) विलास सपकाळ, एमजीएम विश्वविद्यालय

डॉ. आशिष गाडेकर, कुलसचिव

प्रा. एस. एच. शिंदे, परीक्षा नियंत्रक

डॉ. प्राप्ति देशमुख, डीन एवं प्राचार्य

डॉ. नागसेन बन्सोड, शोध मार्गदर्शक

प्रा. शेख ने अपना शोध कार्य “Role of IoT to Identify Diseases in Cash Crop” विषय पर अपने मार्गदर्शक डॉ. नगसेन बंसोड़ के निर्देशन में पूर्ण किया। यह शोध स्मार्ट कृषि, फसल रोग पहचान एवं सतत् कृषि तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रा. शेख की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनकी शैक्षणिक निष्ठा, अनुसंधान में किए गए प्रयास और योगदान की सराहना की।

शोध मार्गदर्शक डॉ. नागसेन बंसोड़ ने प्रा. शेख को बधाई देते हुए कहा कि उनके शोध से कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीन तथा उपयोगी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रा. शेख के उज्ज्वल शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।


47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!