पुणे: 5 फरवरी को मनाया जाएगा हजरत पीर ऐनी शाह साहब किबला (रहे) का 10 वां उर्स


पुणे: 5 फरवरी को मनाया जाएगा हजरत पीर ऐनी शाह साहब किबला (रहे) का 10 वां उर्स

पुणे: प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैय्यदी पीर ऐनी शाह साहब किबला (रहे) का 10 वां सालाना उर्स इस वर्ष अंग्रेजी तारीख 5 फरवरी (उर्दू तारीख 16 शाबान) को बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा।

“उर्स अरीफ  हजरत सय्यदी पीर ऐनीशाह रहे.संदल शरीफ बरोज जुमेरात ५ फरवरी २०२६ १६ शाबान बाद नमाजे असर फरवरी २०२६ १६ शाबान बाद नमाजे असर व-मुकाम ; दुल्हादुब्हन कत्र्तान भवानी पेठ पुणे.

बयान- व- मेहफील-ए-समा : बरोज जुमेरात ५ फरवरी २०२६ १६ शाबान रात ९:০০ वमकाम : कम्युनिटी सोसाईटी, कोंढवा पुणे, जेरे निगराणी : मौलाना शाह नजिरुद्दीन कादरी

शिष्यों और खलीफाओं की उपस्थिति

इस मुबारक उर्स की खास बात यह है कि इसमें हजरत पीर ऐनी शाह साहब किबला (रहे) के महाराष्ट्र भर से सभी शिष्य (मुरीद) और खलीफा मुख्य रूप से उपस्थित रहते हैं। अपने मुर्शिद के प्रति अकीदत पेश करने के लिए राज्य के कोने-कोने से अनुयायी यहाँ एकत्रित होते हैं।

आयोजन और प्रबंधन

इस उत्सव का संपूर्ण नियोजन हजरत पीर ऐनी शाह साहब (रहे) के वारिस (जानशीन) मौलाना नजीरुद्दीन कादरी उर्फ मखदूमी शाह द्वारा किया जा रहा है। उर्स के सभी कार्यक्रम प्रमुख मौलाना गौसवी शाह साहब (हैदराबाद) की पूर्व अनुमति और उनके आदेशानुसार संपन्न होंगे।

मजार शरीफ

सूफी संत हजरत सैय्यदी पीर ऐनी शाह साहब (रहे) की मजार शरीफ पुणे के भवानी पेठ स्थित दूल्हा-दुल्हन कब्रिस्तान में स्थित है। उर्स के दिन यहाँ संदल, चादरपोशी और विशेष दुआओं का सिलसिला चलेगा।


47
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!