सीमा फरीद तुंगेकर को कार्यक्षम महीला अवॉर्ड से सम्मानित 


सीमा फरीद तुंगेकर को कार्यक्षम महीला अवॉर्ड से सम्मानित

पुणे: (मुहम्मद जावेद मौला)

साहस पूर्ति फाउंडेशन और एम्बिशियस वूमेन ग्रुप ,कौसर बाग, कोंढवा, पुणे ने शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं की निस्वार्थ सेवा को देखते हुए , जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सोशल, वेलफेयर और एजुकेशनल क्षेत्र में कीमती सेवाएं दी हैं,

अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया। इन्हीं में एक सीमा फरीद तुंगेकर , जो तैय्यबा ऑर्फनेज, कैंप, पुणे की एक्टिव इनचार्ज हैं, को साल 2025 के लिए कोरिंथियन क्लब , यूंड्री में अवॉर्ड दिया गया। याद रहे कि सीमा फरीद तंगीकर जामिया खदीजा कुबरा एजुकेशन ट्रस्ट की प्रेसिडेंट, बाबूभाई स्कूल और तैय्यबा यतीम खाना की ट्रस्टी, अंजुमन तरक़्की उर्दू हिंद, पुणे की मेंबर हैं और कई धार्मिक, सामाजिक, वेलफेयर और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से जुड़ी हैं।


48
कृपया वोट करा

प्रेस मीडिया लाईव्हच्या बातम्याबद्दल मत व्यक्त करा

error: Content is protected !!